फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से लौटे 22 लोगों की जांच, क्वारंटीन

विज्ञापन
सरावन के मजरा नारायणपुरा में बने क्वारंटीन सेंटर में बैठीं महाराष्ट्र से आई महिलाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/सरावन। महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से लौटे 17 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नारायणपुरा के प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव के 17 लोग महाराष्ट्र के शोलापुर व नवी मुंबई में मेहनत मजदूरी करते थे। शुक्रवार को सभी कार से गांव लौटे। सूचना पर गोहन पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद सभी को पुलिस की मौजूदगी में गांव के ही प्राइमरी स्कूल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। इसी तरह चाकी गांव में हैदराबाद से लौटे पांच लोगों को गांव के प्राइमरी स्कूल में पुलिस की मौजूदगी में क्वारंटीन किया गया। यह सभी लोग देर शाम लौटे थे। इसके अलावा जिला अस्पताल में 32 और राजकीय मेडिकल कालेज में विभिन्न स्थानों से करीब 45 लोग जांच कराने पहुंचे। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

लापता युवक औरैया में अपने गांव के क्वांरटीन सेंटर में मिला
जालौन। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिहौनी निवासी अरविंद पुत्र हरीराम औरैया से जालौन नगर में आया था। जिसकी जानकारी पुलिस को होने पर पुलिस ने उसका सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। जिसमें डॉक्टरों ने उसे स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहने की सलाह दी। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जाते समय बीच रास्ते से ही वह लापता हो गया। पुलिस ने उसके गांव में उसकी खोजबीन की। फिर उसके गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में जब पूछताछ की गई तो वह वहां पर मौजूद मिला। अरविंद ने बताया कि उसे क्वारंटीन होना ही था तो इतनी दूर क्यों होता। इसलिए उसने गांव में ही स्थित क्वारंटीन सेंटर में रहना ठीक लगा। इसके चलते वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें