फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीबियों से पूछताछ और अब फुटेज से लुटेरों की तलाश

विज्ञापन
व्यापारियों से बात करते सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। किराना व्यापारी के साथ हुई एक लाख की लूट के मामले में पुलिस व्यापारियों के करीबियों से पूछताछ के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, ताकि लुटेरों का कुछ सुराग हाथ लग सके। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पर जल्द ही लुटेरों को पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात चुरखीबाल निवासी किराना व्यापारी विष्णु अग्रवाल ज्वालागंज स्थित अपनी किराने की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी काशीनाथ स्कूल के पास मोड़ पर तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे एक लाख रुपये भरा बैग छीन लिया था। घटना की सूचना पर फोर्स भी पहुंची थी। पुलिस अब व्यापारी के नजदीकियों और उनकी दुकान पर काम करने वालों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि घटना को सटीक रेकी के बाद अंजाम दिया गया है। लिहाजा कोई न कोई करीबी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। इसके अलावा पुलिस ज्वालागंज बाजार और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी खंगाली जा रही है। सीओ का कहना है कि खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी है, जल्द ही सफलता भी मिलेगी।
पैदल मार्च के बाद ही हुई वारदात
हैरत की बात तो यह है कि जिस वक्त और स्थान पर लूट की वारदात हुई वहीं पर कुछ देर पहले ही सीओ सुबोध गौतम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सड़क पर पैदल मार्च कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराया था।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने उठाई खुलासे की मांग
प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर अध्यक्ष रामजी अग्रवाल के साथ व्यापारी अनिल गुप्ता, सौरभ, विवेक, अंकित अग्रवाल आदि ने सीओ सुबोध गौतम व कोतवाल सुनील सिंह से मिलकर लूट की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
व्यापारी से भाजपा विधायक भी मिले
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष रामेंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष तरूण कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय बाजपेई आदि व्यापारी विष्णु अग्रवाल से मिले और आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और जल्द खुलासा भी कराया जाएगा।

घटनास्थल पर घटना को लेकर व्यापारी से जानकारी लेते सीओ- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें