फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा

Sat, 17 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। लखनऊ से झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस एसी कोच में खराबी आने के यात्रियों ने हंगामा किया। जिससे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर 20 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार की रात 12 बजकर 27 मिनट पर लखनऊ से झांसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हुई। तभी एसी कोच में खराबी आने के कारण एसी चलना बंद हो गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। हंगामा सुनकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने स्थिति को देखा और ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को मामले से अवगत कराया। डिप्टी एसएस ने तत्काल स्टाफ को मौके पर भेजा। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कोच के एसी में आई खराबी क दूर किया। इसके चलते ट्रेन 12: 47 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई। डिप्टी एसएस ने बताया एसी में तकनीकी खराबी होने के चलते यात्रियों को परेशानी हुई। बाद में खराबी ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें