फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बकरी चराने गया किशोर यमुना में डूबा

Sat, 17 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बकरी चराने गए तीन युवक व एक किशोर यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। जबकि किशोर नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतराही निवासी बालक राम का 13 वर्षीय पुत्र लोकेश बकरी चराने जालौन देवी मंदिर के पास गया था। तभी वहां कस्बा के लला सिंह (27) अपने दो साथियों के साथ यमुना नदी में नहा रहे थे। जिस पर किशोर भी नहाने के लिए नदी में गया और गहने पानी में डूबने लगा जिससे देख लला सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी पानी में डूबने लगा। चीखपुकार सुन गोताखोरों ने लला सिंह को बचा लिया। लेकिन लोकेश का कहीं पता नहीं चला है। जानकारी पर थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें