फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता दौड़ में दौड़े एनसीसी कैडेट

Tue, 24 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते कैडेट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 58 यूपी वाहिनी एनसीसी उरई की ओर से 5 किलोमीटर की एकता दौड़ का आयोजन मंगलवार को सुबह 9 बजे से किया गया। एकता दौड़ में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 300 कैडेटों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एकता दौड़ जिला परिषद से शुरू होकर कालपी बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, मच्छर चौराहा, टाउन हाल होते हुए एनसीसी कार्यालय में आकर समाप्त हुई। एकता दौड़ में प्रथम स्थान कुलदीप सिंह आईटीआई उरई, द्वितीय स्थान अंकित सिंह डीवीसी, तृतीय स्थान उपेंद्र सनातन धर्म इंटर कालेज ने प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में आसना यादव प्रथम, सना खातून द्वितीय स्थान पर रहीं।

सात कालेजों के छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल बीके पालीवाल ने रैली को रवाना किया। शिवाजी शर्मा, मेजर देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, ओमप्रकाश अनुरागी, राजीव कुमार, रामप्रताप सिंह, बीके पांडेय, मनोज कुमार राजपूत, नीलम कुमारी, संजय निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें