कोतवाली का मुआयना करते एएसपी डॉ. अवधेश सिंह
- फोटो : ORAI
कोंच। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने रविवार को कोतवाली का अर्द्धवार्षिक मुआयना किया। उन्होंने माल के निस्तारण के मुकदमे जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे मालखाना, मैस, बंदीगृह आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। शस्त्रों के रखरखाव, कारतूसों के बाबत उन्होंनेे जानकारी ली और अभिलेखों का रखरखाव देख संतुष्टि का इजहार किया। उन्होंनेे कहा, आने वाले दिनों मेें रिहर्सल भी कराई जाएगी ताकि शस्त्रों की धार और उनके संचालन की स्थिति देखी जा सके। कोतवाल इमरान खान, हैड मुंशी ललितकिशोर चतुर्वेेदी मौजूद रहे।