फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेड की उपलब्धता का डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के निर्देश

Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) के सहयोग से चिकित्सा इकाइयों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस लक्ष्य एवं मुस्कान सर्टिफाई कराना है। इसके तहत पहले चरण का आतंरिक मूल्यांकन का काम मंगलवार को किया गया।
विज्ञापन

जनपदीय परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. अरुण कुमार राजपूत की अगुवाई में आई टीम ने जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित 500 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार मूल्यांकन किया। साथ ही एसएनसीयू पर एक स्टेपलाइजर लगवाने का भी निर्देश दिया। साथ ही बेड की उपलब्धता की सूचना यूनिट के बाहर बोर्ड पर डिस्प्ले करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एसएनसीयू में जो भी प्रवेश करें, वह डिस्पोजलेबल एपरिन पहनकर ही प्रवेश करें। इसके अलावा टीएसयू की डॉ. अर्पणा और जिला परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य रूबी ने भी अलग अलग मूल्यांकन किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह, डॉ. संजीव प्रभाकर, डॉ. एसके पाल, डॉ. प्रशांत, एचएन राजपूत, सुशील मौर्या, ऊषा यादव, आरती, रागिनी उपाध्याय, रामजानकी आदि मौजूद रहे।


लक्ष्य और मुस्कान के तहत प्रदेश के 102 हॉस्पिटल में जालौन का महिला अस्पताल को असेसमेंट (मूल्यांकन) के लिए चुना गया है। असेसमेंट की बिंदुवार चेकलिस्ट के अनुसार रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अगले चरण का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अरुण, जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें