फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुष्कर्म के मामले में निलंबित चल रहा दरोगा बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामपुरा थाने में तैनात रहे दरोगा प्रदीप कुमार को डीआईजी ने बर्खास्त कर दिया है। वह दुष्कर्म के एक मामले में निलंबित चल रहे थे। करीब दो साल अवकाश पर चले गए थे, उसके बाद से नहीं लौटे थे। उनके खिलाफ यह मामला बरेली में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

डीआईजी झांसी रेंज कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को रामपुरा थाने में तैनात रहे दरोगा प्रदीप कुमार को दोषी पाते हुए बर्खास्त कर दिया। बताया कि रामपुरा थाने में तैनात फर्रुखाबाद के रहने वाले दरोगा प्रदीप कुमार 24 मार्च 2022 को सात दिन का अवकाश लेकर गए थे।
अवकाश समाप्त होने के बाद भी न तो वे वापस लौटे और न ही उन्होंने थाने में आमद की। जब वह अवकाश पर गए थे, उसके बाद ही बरेली के कैंट थाने में उनके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इस मामले में डीआईजी ने गुरुवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें