कदौरा क्षेत्र के विद्यालय का निरीक्षण करते बीडीओ अति रंजन सिंह
- फोटो : ORAI
कदौरा। बुधवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मरगांया का निरीक्षण किया। विद्यालय में जलभराव की समस्या को देख मौके पर ही मिट्टी डलवाई।
बीडीओ ने पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुए कार्यों को देखा। परिसर में जलभराव की समस्या को देखते हुए जल्द मिट्टी भराई के साथ इंटरलॉकिंग करने का आदेश सचिव को दिए। विद्यालय परिसर के बगल में स्थित पंचायत भवन पर कब्जे की शिकायत पर बीडीओ ने दो दिन में पंचायत भवन खाली करने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने गांव में संचालित गोशालाओ का निरीक्षण किया जहां पर जगह-जगह भूसा फैला होने व साफ सफाई न देखकर चौकीदारों को नियमित सफाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा खराब भूसे की शिकायत पर भूसा हटवाने के निर्देश प्रधान उदयभान अहिरवार को दिए साथ ही हैंडपंप व सबमर्सिबल लगाने के लिए कहा।
निर्देश दिया कि ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत करते हुए बताया कि गांव में दो अस्थायी गोशाला है जिसको एक किया जाए ताकि मवेशियों की बेहतर ढंग से देखरेख की जा सके जिस पर बीडीओ से ग्रामीणों से कहा कि अगर सभी ग्रामीण एक मत हो तो एक गोशाला कर दी जाएगी। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि खराब भूसे की शिकायत मिली थी जिसको हटवा कर नया भूसा रखवाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अखलेश वर्मा, सचिव वंदना सिंह, प्रधान उदयभान अहिरवार, दीपू द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।