फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टॉफी समझकर डिप्रेशन की गोलियां खा गया मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के बसरेही में छह वर्षीय मासूम ने घर में रखी डिप्रेशन और नींद की गोलियां टॉफी समझकर खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बसरेही निवासी जयप्रकाश का छह वर्षीय पौत्र गौरव पुत्र स्वर्गीय राजेश मंगलवार शाम घर में खेल रहा था। गौरव की मां काजल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उसके पति राजेश की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से गौरव काफी शांत और गुमसुम रहने लगा था तथा घर में भी कम बातचीत करता था।
परिजनों के अनुसार गौरव की दादी कृष्णा देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहू के पद पर कार्यरत हैं। उनकी डिप्रेशन और नींद संबंधी दवाइयां घर में रखी हुई थीं। मंगलवार शाम गौरव ने उन्हें टॉफी समझकर कई गोलियां एक साथ खा लीं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगा। यह देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें