फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी ने प्रस्तुतियों से मनमोहा

विज्ञापन
फोटो - 28 इनरव्हील क्लब की सदस्यों को सम्मानित करते अथिति। स्वयं
विज्ञापन
उरई। इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी की टीम ने मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां टीम के सदस्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। अतिथियों ने सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मथुरा में आयोजित रैली रसांजलि कार्यक्रम में बुधवार को इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी की टीम ने अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। जिले से सेक्रेटरी सविता चतुर्वेदी, सीजीआर अरुणा सक्सेना, जेडपीसी सुधापाल, प्रीति सक्सेना व अलका रानी ने वहां पहुंचकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सुधा पाल ने वित्त का महत्व विषय पर प्रभावशाली सिंपोजियम प्रस्तुति दी। सीजीआर अरुणा सक्सेना ने मनमोहक नृत्य प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें