फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी कर जीएसटी के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
कालपी में बैठक लेते अधिकारी मौजूद व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। नगर पालिका परिसर में मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रवीण श्रोतिय की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को जीएसटी के बारे में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में बोलते हुए विभाग के सहायक आयुक्त भरतलाल ने बताया कि सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों का जीएसटी में पंजीयन जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि जीएसटी के सभी कार्य घर बैठे ऑनलाइन कर सकने की सुविधा है। वाणिज्य कर अधिकारी अफजल हुसैन ने कहा डेढ़ करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना है।
उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की विकास योजनाओं मे जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी रहती है। वाणिज्य कर विभाग के प्रधानमंत्री सहायक देवी शरण, जय खत्री, अनुरूद्ध गुप्ता एडवोकेट, राम प्रकाश पुरवार, राकेश पुरवार, सुनील पटवा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें