फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विधायक निधि से जिम्नास्टिक के लिए इनडोर हाल का होगा निर्माण

Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेलों को लेकर स्टेडियम में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। खेलों पर अब मौसम की मार नहीं पड़ेगी। कई खेलों के लिए इनडोर हाल का निर्माण होगा। जिससे जिम्नास्टिक के साथ खोखो, कबड्डी कुश्ती आदि खेल अंदर ही खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में बने इंदिरा स्टेडियम में कोचों के साथ खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। पांच खेलों को खेलने के लिए 200 खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच रहे है। अभी तक स्टेडियम में खिलाड़ियों पर मौसम की मार रहती है।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा से मांग इनडोर हाल की मांग की थी। इसके बाद विधायक ने अपनी निधि से हाल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। जल्द इस्टीमेट बनाकर काम शुरू किया जाएगा। निर्माण में करीब 50 लाख की लागत होगी। 60 फुट चौड़ा 80 फुट लंबा हाल बनेगा। जिसमें 100 खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। जिसमें खोखो, कुश्ती, कबड्डी, जिम्नास्टिक, वॉलीवाल, हैंडबॉल खेलों का प्रशिक्षण ले सकते हैं। कोच पल्लवी ने बताया कि जिम्मानिस्ट में 25 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें