फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलों के साथ निर्दलीय भी मैदान में उतरने को तैयार

Mon, 30 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में पर्चे खरीदता प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रि या शुुरू हो गई। पहले दिन माधौगढ़ से 11, कालपी से तीन व उरई सुरक्षित विधानसभा से चार प्रत्याशियाें ने पर्चे खरीदे। इनमें दलाें के अलावा निर्दलीय भी ताल ठाेंकते नजर आए। वहीं एक किन्नर प्रत्याशी इसलिए पर्चा नहीं खरीद सका क्योंकि उसक ा नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं था।
विज्ञापन


जिले में चौथे चरण में मतदान होना है। सोमवार से नामांकन प्रक्रि या कलक्ट्रेट में शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन का समय था। इसलिए सुबह से ही कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील नजर आया। कड़ी सुरक्षा के बीच माधौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी के पुत्र आशू ने पिता के लिए पर्चा खरीदा।  इसके अलावा इसी विधानसभा से

गोपाल स्वरूप, महान दल से राजेंद्र सिंह, समाजसेवी कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महराज, परशुराम, अकबर अली, बसपा प्रत्याशी गिरीश कुमार अवस्थी, रेखा जाटव, शाकिर खां, बांकेबिहारी व राजकुमार ने पर्चा खरीदा। कालपी विधानसभा से उमाकांति सिंह, भाजपा के नरेंद्र सिंह जादौन व निर्दलीय शिववीर सिंह ने पर्चा खरीदा। उरई जालौन सुरक्षित विधानसभा के लिए सपा
विज्ञापन


के महेंद्र कठेरिया, बसपा के विजय चौधरी व निर्दलीय कैलाशपुरी, सुखराम ने पर्चा खरीदा। पहले दिन कुल 18 पर्चे खरीदे गए। खास बात यह रही कि दलीय प्रत्याशियाें के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में ताल ठोकने के लिए तैयार दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें