फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Crime: पीआरवी सिपाही के साथ अभद्रता, हाथापाई, मामला दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जालौन जिले में पति द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना पत्नी ने यूपी 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों के साथ भी पति ने अभद्रता करते हुए हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। सिपाही की नेमप्लेट व बैज भी टूटकर गिरे। सिपाही ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला रापटगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी पूजा के साथ मारपीट कर रहा था। जिसकी सूचना पत्नी ने यूपी 112 को दी थी। कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर पीआरवी में तैनात सिपाही पुनीत कुमार अपने साथी के मौके पर पहुंच गए। जहां पीआरवी के सिपाहियों ने धर्मेंद्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उल्टा सिपाहियों के साथ ही गालीगलौज व अभद्रता करने लगा। जब सिपाहियों ने सख्ती दिखानी चाही तो वह उनसे उलझ गया और हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने लगा। इसी दौरान हाथापाई के बीच सिपाही पुनीत कुमार की नेम प्लेट और बैज भी टूटकर गिर गई। जिसकी रिपोर्ट सिपाही ने कोतवाली में दर्ज कराई है। इस बाबत कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें