फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी

Sat, 07 Dec 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों की फेरों में बढ़ोतरी की है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से मदुरई जाने वाली ट्रेन नंबर 01927-28 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। इस ट्रेन का संचालन तीन जनवरी 2025 तक किया जाएगा। इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 04137-38 क्लोन छपरा मेल का भी संचालन बढ़ाकर अब 29 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अधिक सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों में जनरल कोच अतिरिक्त लगाए गए हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें