फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खुद को आकर्षक दिखने की चाहत में घंटों जिमों में पसीना बहा रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शरीर को फिट रखने और आकर्षक दिखने के लिए युवा घंटों जिम में रहकर पसीना बहा रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए युवाओं को देखते हुए शहर में लगातार हाईटेक जिम भी स्थापित हो रहे हैं।
विज्ञापन

युवाओं में जिम के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए शहर में कोंच रोड, स्टेशन रोड, बजरिया, बघौरा, जालौन रोड, चुर्खी रोड, राठ रोड सहित दो दर्जन से अधिक जिम खुल गए हैं। इनमें सुबह शाम तक सैकड़ों की संख्या में युवाओं को जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है।
इन जिमों में कसरत के सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। यहां पर वजन घटाया व बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षित व्यक्ति (ट्रेनर) नियुक्त किए गए हैं। इन जिमों में आने वाले युवाओं की आयु व रुचि को देखते हुए उनके लिए विशेष डाइट चार्ट व कसरत की सूची तय की जाती है। इसके लिए 500 से लेकर 1500 रुपये तक मासिक शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन

जिम संचालक प्रशांत ओमरे, रमाकांत, फैज बताते हैं कि कसरत के लिए तकरीबन दो घंटे का समय लगता है। जिम में पुरुषों के अलावा युवतियां और महिलाएं भी आ रही हैं। जिम में कसरत करने से तनमन दोनों को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
कालपी के निकासा मोहल्ला निवासी आकाश ने बताया कि जिम जाने से पहले उनका वजन 48 किलो था। उनके मित्र की सलाह पर उन्होंने जिम ज्वाइन की। दो महीने में ही इसका रिजल्ट दिखने लगा। अब उनका वजन 55 किलो हो गया है। शहर को बधौरा निवासी नूरआलम ने बताया कि दो घंटे जिम में पसीना बहाने से शरीर आकर्षक तो होता ही है साथ ही मन भी प्रफुल्लित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें