महेवा। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों में इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का कहना है कि उसकी मौत कुत्ते के काटने से हुई है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल निवासी सुशील दोहरे की 30 वर्षीय पत्नी सोनी की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा तो घर में चीख पुकार मच गई।
जानकारी पर सीओ डॉ. देवेंद्र पचोरी, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे महिला के ससुर सूरज सिंह ने बताया कि वह बीते माह पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। जिससे शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।