फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: ससुरालियों की पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी रीना पत्नी कल्लू ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसके पिता रामप्रकाश ने शादी औरैया के फफूंद क्षेत्र के दौलतपुर निवासी कल्लू के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। जब पैसे देने से मना किया तो ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता।
वह समय के साथ सब कुछ ठीक होने की आस में प्रताड़ना सहती रही, पर जब ससुरालियों की 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें