विकास खंड डकोर अंतर्गत गांव मुहाना में रक्षा बंधन पर दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों की आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया।
गांव मुहाना में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए फूल सिंह व ग्राम प्रधान वीर सिंह राजपूत ने कहा कि युवाओं के शारीरिक सौष्ठव व मानसिक विकास के लिए खेलों की भूमिका
महत्वपूर्ण है। सामाजिक सौहार्द के लिए भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं खिलाड़ियों में से कुछ प्रदेश और देश का नाम रोशन भी कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कहा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। पहला मैच गांव कहटा और
रिहुंटा के बीच खेला गया। इसमें कहटा की टीम विजयी रही। वहीं दूसरा मैच मकरेछा और मुहाना के बीच हुआ जिसमें मुहाना की टीम विजयी रही। तीसरा मैच मुहाना द्वितीय और चिकासी के बीच हुआ जिसमें मुहाना ने चिकासी को हराया। शनिवार को विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा? इस दौरान रेफरी की भूमिका तार सिंह, लोटन सिंह, स्कोरबोर्ड पर
हृदेश राजपूत थे। इस मौके पर खिलाड़ी दयाराम, श्याम यादव, प्रहलाद यादव, दीपू, धनीराम, ज्ञान सिंह, जगदीश, महावीर, मदन, देवेन्द्र, नरेन्द्र, पप्पू आदि ने खेल प्रतियोगिता में सहयोग दिया।