फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धन के लालच में शिव मंदिर में खोदा गड्ढा

Sat, 20 Jul 2024 05:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीबुल्दा में धन के लालच में कुछ अराजकतत्वों ने शिव मंदिर में धन के लालच में गड्ढा खोद दिया। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर गड्ढा भरवा दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तरीबुल्दा स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह जब लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो शिवलिंग के पास गड्ढा खुदा देख मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। मंदिर में अराजकतत्वों द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी जैसे ही मोहल्ले के लोगों को लगी तो वहां भीड़ लग गई। जानकारी पर हिंदू संगठनों के लोग आ गए। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे को भरवाकर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही। लोगों का कहना है कि किसी ने धन के लालच में मंदिर में खुदाई की है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मंदिर में खोदे गए गड्ढे के मामले को गंभीरता से लिया गया। जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें