फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोराभूपका में स्कूल के पूरे स्टाफ का रोका वेतन

Wed, 03 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। बुधवार को किए गए निरीक्षण में 10 स्कूल चेक किए गए। इसमें से गोराभूपका स्थित उच्चतर प्राथमिक विघालय में कुछ भी अच्छा नहीं मिला। इस पर वहां के पूरे स्टाफ के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने प्रधान अध्यापकों
विज्ञापन


को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। बुधवार को बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय जब गोराभूपका स्थित उच्चतर माध्यमिक स्कूल पहुंचे तो वहां की व्यवस्थाओं को देखकर दंग रह गए। बीएसए को वहां पर अनुचर तो उपस्थित मिला लेकिन अध्यापक गैरहाजिर थे। इसके अलावा छात्र-छात्राएं भी नहीं थी। खबर पाकर प्रधान अध्यापक स्कूल आए। अभिलेख मांगने

पर एक भी अभिलेख नहीं दिखाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत वहां के सहायक अध्यापकों पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। कन्या प्राथमिक स्कूल गोराभूपका में  परिसर साफ नहीं मिला। इसके अलावा वहां की कक्षों में भी गंदगी थी। इतना ही नहीं छात्र छात्राओं को दूध नहीं दिया गया। एमडीएम भी मैन्यू के
विज्ञापन


मुताबिक नहीं था। यहां के प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया है। राजपुरा प्राथमिक स्कूल की एक सहायक अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा वहां के स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए शिक्षण कार्य को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुकरगांव प्राथमिक व उच्छ प्राथमिक स्कूल में व्यवस्थाएं ठीक मिली। प्राथमिक स्कूल सहाव,

जैतपुरा, उच्च प्राथमिक स्कूल जैतपुरा, राजपुरा व कन्या प्राथमिक कुकरगांव में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इसमें से एक दो स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम मिली इस पर वहां के शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें