फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में शिवेंद्र और चित्रकला में नरसिंह जीते

Sat, 19 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
निबंध लिखतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। शहर के जीआईसी में शुक्रवार को निबंध, चित्रकला और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में शिवेंद्र, चित्रकला में नरसिंह राजपूत ने पहला इनाम जीता। निबंध की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता प्रज्ञा अग्रवाल अव्वल ने जीती।
विज्ञापन

इसमें सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
राजकीय इंटर कालेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को वाद विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। बालक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में गांधी इंटर कालेज के छात्र शिवेंद्र सिंह प्रथम और अंशु द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गांधी इंटर कालेज की प्रज्ञा अग्रवाल ने प्रथम और रोशनी राठौर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ प्रदेश विषय पर हुई प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता में नरसिंह राजपूत ने प्रथम और राधा राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूमंडलीकरण से फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है विषय पर वाद - विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें पक्ष में इवांशु भदौरिया, केशव वर्मा, रोशन पाल और विपक्ष में प्रज्ञा अग्रवाल, अंशु, मुकेश कुमार जीते। विजेता छात्रों को प्रधानाचार्य मुन्नी लाल पांडे ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में क्षमताओं का विस्तार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें