फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते रहे मुसाफिर

Thu, 29 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उरई स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कानपुर देहात के रूरा में हुए रेल दुर्घटना का असर उरई रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। सोमवार सुबह हुए हादसे की वजह से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर कई ट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्रियों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि दो-एक दिन में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार भोर को कानपुर देहात के रूरा में रेल हादसा का असर झांसी- कानपुर रेलवे ट्रैक पर दिखाई दे रहा है। दो दिन से अधिक का समय बीत गया हैं लेकिन अभी तक ट्रेनों के लेट होने की समस्या जस की तस बनी है। सूत्रों की मानें तो करीब दर्जन भर से अधिक ट्रेनें रूरा हादसे की वजह से डायवर्ट की गई हैं जिससे अन्य ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। इससे यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक  एमपी वर्मा ने बताया कि कानपुर-देहात के रूरा में रेल दुर्घटना की वजह से ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। इसे लेकर रेल विभाग गंभीर है। रेल हादसे को लेकर ट्रैक से डिब्बों को हटाया जा रहा है। दो-तीन दिनों के अंदर व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। a
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें