फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नुक्कड़ नाटक से बताया अन्न का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर में संचालित सरकारी व निजी प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में शनिवार को कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं व स्टाफ के लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के जरिए अन्न का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं व स्टाफ के लोगों ने सभी प्रकार के नशे के सेवन से स्वयं दूर रहकर परिवार, रिश्तेदार व आस पड़ोस के लोगों को नशा का त्याग करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। गणमान्य नागरिकों ने इस दौरान बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, गांजा आदि नशे से इंसान के जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। जबकि छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, मेहंदी, भाषण प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। आभार कार्यक्रम आयोजक पारसमणि अग्रवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें