फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मकान में बेची जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब, दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को चुंगी नंबर चार के पास स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में विभिन्न ब्रांड की कुल 1198 बोतलें जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

औरैया मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान के बगल में स्थित रामप्रकाश कुशवाहा के मकान में किरायेदार मोहित राठौर पिछले वित्तीय वर्ष की अंग्रेजी शराब का अवैध रूप से भंडारण किए था। शराब भंडारण की सूचना मुखबिर के माध्यम से आबकारी अधिकारी लोकेश कुमार को प्राप्त हुई। सूचना पर उन्होंने मुलचंद्र, निमिष त्रिपाठी और राम पटेल के साथ मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कोतवाल अजीत सिंह, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह व पुलिस बल के साथ तहखाने में ताला तोड़कर छापामारी की गई। जिसमें टीम ने मौके से 127 बोतल, 595 अद्धे और 476 क्वार्टर शराब बरामद किए गए। बरामद की गई सभी शराब को कोतवाली लाया गया। जहां चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक रामप्रकाश कुशवाहा और किरायेदार मोहित राठौर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें