फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेढ़ लाख के अवैध पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 01 पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद फटाखे। संवाद
विज्ञापन
कोटरा। थाना पुलिस ने कस्बे में दो लोगों को लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के पटाखे सहित पकड़ा है। बरामद पटाखे 11 गत्तों और दो बोरियों में बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार बुधवार की रात टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दो लोग अवैध पटाखों का भंडारण किए हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला गणेश गंज निवासी सोनू अग्रवाल व मुगलान घाट निवासी ओमकार लखेरा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के कब्जे से 11 गत्तों व दो बोरियों में भरकर रखे गए विभिन्न ब्रांडों के पटाखे मिले हैं। इसमें मिर्ची बम, चरखी, बीड़ी बम, रॉकेट, सुतली बम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें