गहोई भवन में रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान गरौठा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
नगर के गहोई भवन में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेन्द्र यादव द्वारा मंगलवार को किया गया। इसमें मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर गरौठा विधायक दीपनारायण ने कहा कि रोजा अफ्तार कराना बड़े ही सबाब का काम है। इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पालिका
चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, हाजी सेठ नसरूल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, कोतवाल सत्यदेव सिंह, प्रतिपालसिंह गुर्जर, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी
आदि मौजूद रहे। गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह उर्फ दीपक यादव का जोरदार स्वागत किया गया। मोहनसिंह यादव डंपी और उनके दर्जनों समर्थकों ने दीपक को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान रणधीर यादव, विशाल गिरवासिया, अमित यादव, वारिस राईन, ललूस यादव, अशोक गुर्जर, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।