फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेतों से नहीं निकला पानी तो बोआई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बेमौसम बारिश से नष्ट हुई किसानों की फसलों ने पहले ही उन्हें बर्बाद करके रख दिया है। अब किसानों के खेतों में भरा पानी उनके लिए समस्या बना हुआ है। मंगलवार को किसानों ने एसडीएम से गुहार लगाई कि खेतों से पानी निकलवाएं वरना बोआई पर संकट हो जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम भेंपता के किसान संजय पाल, मनोज पटेल, साधुराम पाल, महेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, परशुराम पाल, अतरसिंह ने एसडीएम ज्योति सिंह से गुहार लगाकर जलनिकासी की मांग की है। किसानों ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बोई गई फसल की बेमौसम बरसात के कारण नष्ट हो चुकी है। खेत अभी भी पानी से लबालब हैं, जिससे दोबारा फसल की बोआई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अगर खेतों में भरे पानी की निकासी न कराई गई तो बोआई संभव नहीं है। एसडीएम ने बीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें