फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर नहर का पानी फिर रोका गया तो कार्रवाई होगी

विज्ञापन
बंधा खुलवाने के लिए लिए गढ़गुवा रजबहा पहुंचे अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। नहर में बंधा लगाकर पानी रोकने की शिकायत पर मंगलवार को बेतवा नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता के साथ अन्य अधिकारी गढ़गुवां रजबहा पहुंचे। अधिकारियों ने नहर में बंधा खुलवाकर और किसानों को चेतावनी दी कि नहर के पानी को न रोका जाए।
विज्ञापन

बता दें कि नहरें फुलगेज से न चलने की वजह से कई किसान नहर में बंधा लगाकर पानी रोक लेते हैं। जिससे आगे तक पानी नहीं पहुंचता है और आगे के किसानों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। मामले को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी किसान गजेंद्र सिंह सेंगर, हरिश्चंद्र त्रिपाठी उरगांव, रमाकांत निरंजन सुढ़ार, राजेश चंद्र श्रीवास्तव नैनपुरा आदि ने शिकायत की थी कि नहरें फुल गेज से नहीं चल रहीं हैं।
जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, दूसरी ओर दबंग किसान नहर में बंधा लगाकर पानी रोके थे, जिससे नीचे के खेतों में किसानों को पलेवा के लिए परेशान होना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर बेतवा नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता घनश्याम पांडेय, अवर अभियंता सर्वेश सचान आदि ने गढ़गुवां रजबहा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें