फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विवाद में घिरे आईएएस रिंकू सिंह एसडीएम न्यायिक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन/उरई। जालौन ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन को धक्का देने का वीडियो वायरल होने के एक सप्ताह बाद विवादों में घिरे आईएएस रिंकू सिंह राही को अब एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। अभी तक वह एसडीएम जालौन थे।
विज्ञापन

23 जून को ब्लॉक प्रमुख के कोल्ड स्टोर पर जांच करने पहुंचे आईएएस रिंकू सिंह राही और रामराजा निरंजन में विवाद हो गया था। ब्लॉक प्रमुख ने 28 जून को वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि रिंकू सिंह ने उन्हें धक्का दिया और थप्पड़ मारने की कोशिश की। डीएम से शिकायत के बाद मामले की जांच एडीएम राजीव राज ने की। रिपोर्ट को शासन को भेजे जाने के बाद सोमवार को यह फेरबदल किया गया। अपने दो माह के कार्यकाल में रिंकू सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने छह मई को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम जालौन के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। हालांकि चालान की कार्रवाई को लेकर व्यापारी वर्ग में नाराजगी देखने को मिली।

सराफ के यहां कार्रवाई के दौरान पहले पांच हजार रुपये और अनुरोध करने के बाद दस हजार रुपये का चालान काटे जाने के आरोप लगे। इसके बाद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा जालौन पहुंचे थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह ऐसे अधिकारी को अपने क्षेत्र में नहीं चाहते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें