फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी व बच्चों की जलकर हुई मौत मामले में पति को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पिछले दिनों दाढ़ी गांव में देवर दरोगा की शादी के एक दिन पहले दो मासूम बेटियों के साथ जलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



18 नवंबर को दाढ़ी गांव निवासी देवेंद्र की पत्नी आरती की दो मासूम बेटियों पीहू और दृष्टि के साथ देवर पुलिस में दरोगा जितेंद्र की शादी के एक दिन पहले जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
शनिवार की सुबह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मार्कण्डेश्वर तिराहे के पास से आरोपी पति देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की विवेचना के चलते पति को आत्महत्या के लिए मजदूर करने में न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें