फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा कर पति ने फांसी लगाई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पत्नी से झगडे़ के बाद युवक ने कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर पति का शव लटका देख पत्नी की चीख निकल गई। घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। शायद इसी से युवक ने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरु का इटौरा निवासी राजेश यादव (32)पुत्र राम स्वरूप यादव ने बुधवार रात गृह कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पत्नी रजनी और दोनों बच्चों दीपक और कोमल का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। परिजनों ने बताया कि राजेश का बुधवार की शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ऐसे ही करीब एक साल पहले दोनों में विवाद हुआ था। इस मामले का समझौता थाने में हुआ था। राजेश एक सप्ताह पहले ससुराल से पत्नी को घर लेकर आया था। वह हलवाई का काम करता था। सूचना पर अकबरपुर इटौरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें