फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
ऐरी गांव में मृतक मंगल के दरवाजे लगी भीड़ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मायके गई पत्नी के न लौटने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटके शव के पास ही युवक का टूटा मोबाइल भी पड़ा था। इंस्पेक्टर आरके सिंह को परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी से फोन पर कुछ कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन

ऐरी गांव निवासी मंगल (34) पुत्र मुरलीधर घर पर ही रहकर खेती किसानी करता था। शुक्रवार सुबह मंगल का शव कमरे में साफी के सहारे फंदे से लटका मिला। पिता मुरलीधर ने बताया कि बेटे मंगल का बहू से किसी बात पर विवाद चल रहा है। जिस कारण वह अपने दोनों बच्चों को लेकर कुछ ही दिन पहले मायके चली गई है। गुरुवार रात मंगल नशे में था और बेवजह हम लोगों से झगड़ा भी किया था।
इसके बाद शुक्रवार सुबह उसने खुद खाना बनाया और फिर फोन पर किसी से बात करते हुए झगड़ने लगा। कुछ देर बाद जब कमरे में सन्नाटा हो गया तो झांकने पर देखा तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मंगल के शव के पास ही उसका टूटा हुआ मोबाइल भी पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक मौत से पहले मंगल की पत्नी से बात हुई होगी। दोनों में कुछ कहासुनी के बाद ही उसने फांसी लगा ली होगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें