फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी की शिकायत की धमकी से आहत पति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (उरई)। पत्नी की पुलिस शिकायत की धमकी से परेशान होकर पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में लगे पेड़ से लटका मिला। इससे पहले पत्नी ने पति पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद दो महीने पति जेल में रहा था
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण (45) का शव रविवार को खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह बच्चों को लेकर गुजरात चला गया था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई थी और नाबालिग पुत्री से पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते ग्रामीण को दो माह जेल में भी रहना पड़ा था।
जेल से छूटने के बाद वह वापस गांव आ गया था, लेकिन पीछे से उसकी पत्नी भी गांव लौट आई थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भी पत्नी ने उस पर दोबारा आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी के चलते वह रस्सी लेकर खेतों की ओर चला गया और आत्महत्या कर ली। सीओ एके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलती है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें