कालपी। पड़ोसियों की पिटाई से आहत युवक ने शुक्रवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि उसने रात को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी उसे दी थी। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इस वजह से विवाद हुआ।
कदौरा थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी राजू (40) एक साल से कांशीराम कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। शराब का आदी होने के चलते उसकी पत्नी मंजू बच्चियों के साथ मायके में रह रही है। पिता गोपाल ने बताया कि पड़ोसी युवक, उसकी पत्नी व एक अन्य ने उसके साथ शाम को मारपीट की थी। इस पर उसने फोन कर उसे जानकारी दी थी।
शुक्रवार की सुबह पिटाई से आहत होकर उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने उसे व पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। इसी वजह से मारपीट हुई है।