फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूल की अच्छी व्यवस्थाओं पर एचटी लाइन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शासन द्वारा स्कूलों को मॉडल बनाकर बेहतर व्यवस्था कर रही है। वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद के ऊपर से एचटी लाइन बिजली की लाइन निकली हुई है। इससे बच्चों को हमेशा डर बना रहता है कहीं करंट के शिकार न हो जाएं। बारिश के मौसम में स्कूल में करंट भी दौड़ जाता है।
विज्ञापन

डकोर ब्लॉक की मुहम्मदाबाद गांव में पूर्व माध्यमिक स्कूल में ऊपर से एचटी लाइन की लाइन निकली है। इससे हमेशा शिक्षकों को डर लगा रहता है कहीं कोई घटना नहीं घट जाए। इसके अलावा फील्ड में पीछे जो खेलकूद का सामान मिला है, उसका भी कोई इस्तेमाल नहीं हो पता है। फील्ड में लोहे के दो बिजली के पोल लगे हुए हैं। इसमें हमेशा करंट आता रहता है। थोड़ा फाल्ट होने पर चिंगारी सी निकलती है। इस समय बारिश के चलते पूरे स्कूल के आसपास पानी से भरा हुआ है।
प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन ने बताया कि इसके लिए शिक्षा विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

शौचालय के पास पोल लगे होने से दिक्कत

कक्षा छह की छात्रा हुमा अख्तर का का कहना है इस स्कूल में पीछे बाउंड्री के शौचालय बना हुआ है। खेल का सामान भी है लेकिन बिजली के पोल लगे हुए हैं। वहां पीछे जाने में डर लगा रहता है। कई बार खंबे से चिंगारी निकलती है और तार भी टूट कर गिर जाते हैं
विज्ञापन


खेल मैदान में जाने पर रहता है खतरा

कक्षा आठ की छात्रा अवनीश कुमारी का कहना है कि अभी तो ठीक था लेकिन अब बारिश के चलते पानी कहीं निकालने की जगह भी नहीं है। इसके चलते पानी में घुसकर हम लोगों को स्कूल तक जाना पड़ रहा है। फील्ड में भी पानी भरा हुआ है। करंट आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




लाइन व पोल बदलने के लिए पैसा आ चुका है। जल्द टेंडर होने के बाद लाइन बदल दी जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया भी चालू करा दी गई।
बृजेंद्र, जेई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें