टूटने से करीब 50 बीघे फसल जलकर राख हो चुकी है। सोमवार को भी माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टीहर में खेत के ऊपर से निकली एचटी तार टूटकर गिर गया। इससे करीब 21 बीघा गेहूं व बेझर की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणाें ने दमकल कर्मियाें को सूचना दी और आग बुझाने लगे। करीब एक घंटे बाद
पहुंची दमकल ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव टीहर निवासी किसान मोहन सिंह की 21 बीघे गेहूं व बेझर की तैयार फसल खेत में खड़ी थी। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन हवा के झोंके से टूूटकर खेत में गिर गई। तार से निकली
चिंगारी से खेत में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। यह देख गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण दमकल को सूचना देकर आग बुझाने लगे। सूचना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। आग से दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का आंकलन है।
ऐसे मिलेगा मुुआवजा
अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने बताया कि किसान के नुकसान के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी और तार टूटने से ही फसल जली है इसकी जांच कर नुकसान का आंकलन कर विभाग किसान को मुआवजा देगा।