शहर के माहिल तालाब पर टूटी पड़ी एचटी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के माहिल तालाब पर रविवार की सुबह करीब सात बजे एचटी लाइन टूटकर गिर गई। इससे वहां मार्निंग वाक करने वालाें में भगदड़ मच गई। लाइन की चपेट में आकर एक बंदर मर गया जबकि एक अन्य झुलस गया। वहां तैनात चौकीदार ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने तार बदलवाने की जहमत नहीं उठाई है। इससे हादसा होते-होते बच
गया। रामनगर स्थित माहिल तालाब पर रविवार की सुबह करीब सात बजे उस समय अफरा तफरी मच गई। जब तालाब के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे वहां मार्निंग वाक के लिए गए लोगों में भगदड़ मच गई। तार की चपेट में आकर एक बंदर की मौत हो गई जबकि दूसरा झुलस गया। वहां तैनात चौकीदार रंगीला ने तार
टूटने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। तब जाकर बिजली सप्लाई बंद की गई। चौकीदार ने बताया कि जर्जर तारों की बाबत वह कई बार विभागीय अफसराें को अवगत करा चुका है
लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। वो तो तार देर से टूटा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं मार्निंग वाक करने वाले राजेंद्र, राहुल आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि लगता है कि हादसे के बाद विभाग चेतेगा। उन्हाेंने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।