फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डकोर क्षेत्र के पांच गांवों में मकान गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जिले में बारिश से 24 घंटे में डकोर क्षेत्र के पांच गांवों में मकान गिर गए हैं। इससे लोगों को रहने व खाना बनाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन




जैसारी कला निवासी रामेश्वर दयाल का मकान गिर गया। इसमें 40 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। डकोर निवासी सुंदर महाते का मकान गिरने से गृहस्थी का सामान दब गया था। सोमई निवासी रामकुमार का मकान गिरने से वह दूसरे के घर में रहने को मजबूर हुए। नुनसाई के विक्रम सिंह का मकान गिर गया। मुहम्मदाबाद निवासी रामाधार अहिरवार का भी मकान गिरने से उनका करीब बीस हजार का सामान बर्बाद हो गया।
बारिश से कच्चे घर की दीवार गिरी, किशोरी मलबे में दबकर घायल
फोटो 16- कानपुर के अस्पताल में भर्ती पूजा। स्रोत परिजन

आटा। कदौरा ब्लॉक के परासन गांव में सोमवार को बारिश के दौरान मनोज के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। पशुबाड़े में साफ-सफाई कर रही पड़ोसी प्रताप यादव की बेटी पूजा (16) इसमें दब गई। चीख पुकार सुन दौड़े परिजनों ने मलबा हटवाकर उसे निकाला और मेडिकल कॉलेज ले गए। गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडोरा और बड़ागांव में गिरे कच्चे मकान

उरई। कदौरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पंडोरा और बड़ागांव गांव में सोमवार को कच्चे मकान गिर गए। ग्राम पंडोरा में मजदूर ईश्वर दीन का कच्चा घर रात में गिर गया। इसमें एक बकरी की दब कर मौत हो गई। इसी तरह ग्राम बड़ागांव में किसान रामलखन का घर गिरा, जिससे उनका आंगन क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधानों ने बताया कि क्षति की सूचना लेखपालों को दी जा चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें