फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, लाखों का सामान राख

Thu, 15 Oct 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में मंगलवार की रात तकरीबन 9 बजे एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर जेवर व नकदी समेत तकरीबन सात लाख के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन



गांव अमखेड़ा निवासी रामपाल पुत्र राजाराम मंगलवार की रात अपने घर में परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। तभी अचानक गृहस्थी वाले कमरे से धुआं उठने लगा। घर वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


 बगल में दूसरे मकान में भी आग की लपटें पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों घर धू धू कर जलने लगे। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक जेवर-नकदी और गृहस्थी का तकरीबन सात लाख रुपये कीमत का सामान राख हो गया।
विज्ञापन



इस बीच मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर सुबह लेखपाल महेशचंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें