फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहने से वृद्धा की मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलिया थाना क्षेत्र के गांव मगरा में गुरुवार को सुबह कच्चा मकान एकाएक ढह जाने से वृद्धा की दबकर मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव मगरा में गुरुवार की सुबह तकरीबन आठ बजे रामसेवक गुप्ता का कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान की दीवार व छप्पर गिरने से रामसेवक की पत्नी राधा (60) की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। तहसीलदार सुरेंद्र पाल सिंह ने घटना की मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें