फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए टीकाकरण जरूरी, अस्पतालों में लग गई भीड़

विज्ञापन
मेगा वैक्सीनेशन कैंप में टीकाकरण का शुभारंभ करती डीएम प्रियंका निरंजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। टीकाकरण अभियान तेज करने के लिए प्रशासन ने राशन कार्डधारकों के लिए टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके चलते शनिवार से अस्पतालों में टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई। भीड़ के कारण कई जगह अव्यवस्था हो गई। इस कारण कई बार कर्मचारियों से कहासुनी और हो-हल्ला भी हुआ।
विज्ञापन

शहर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल, मेडिकल कालेज, शहरी पीएचसी उमरारखेरा, बघौरा व तुफैलपुरवा में टीकाकरण के लिए नियमित बूथ लग रहे हैं। शनिवार को अचानक भीड़ बढ़ गई। जानकारी करने पर पता चला कि जिन लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, उनके लिए टीकाकरण अनिवार्य है। इसकी वजह से कई राशन विक्रेताओं ने राशन लेने आने वालों को यह कहकर लौटा दिया कि पहले टीका लगवाओ, तब राशन मिलेगा। इसे लेकर कार्डधारकों की वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पतालों में भीड़ लग गई।
--------------
फोटो-15-हसीना।
कोटेदार बोला, पहले वैक्सीन लगवाओ
रामकुंड निवासी हसीना ने बताया कि उनका आठ सदस्यीय परिवार है। वह सुबह राशन लेने मोहल्ले की दुकान पर गई तो कोटेदार ने यह कहकर लौटा दिया कि पहले वैक्सीन लगवाकर आओ, तभी राशन मिलेगा। इसलिए वैक्सीन लगवाने आए हैं।
विज्ञापन

----
फोटो-16-सुषमा।
कोटेदार मांग रहा है प्रमाण
नया पटेलनगर निवासी सुषमा का कहना है कि उन्हें राशन तो मिल गया है पर कोटेदार ने कहा कि अगली बार राशन तभी मिलेगा जब वैक्सीन लगाने का प्रमाण दिखाओगे। इसलिए वह वैक्सीन लगवाने आई हैं ताकि अगली बार दिक्कत न हो।
---------
फोटो-17-मेगा वैक्सीनेशन कैंप में टीकाकरण का शुभारंभ करती डीएम प्रियंका निरंजन। संवाद
टाउन हॉल में 20 जनवरी तक लगेगा मेगा कैंप
उरई। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से टाउन हॉल में शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। डीएम ने 15 साल से अधिक आयु के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि टीका अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी तक कैंप चलेगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. नरेश वर्मा, वाइस चेयरमैन डॉ. ममता स्वर्णकार, विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें