कोंच/कुठौंद। घुसिया पुल के समीप नहर में अनियंत्रित होकर कार गिर गई। इसमें चार लोग घायल हो गए।
कस्बे के मोहल्ला आराजी लेन निवासी अल्पसंख्यक समाज के एक व्यक्ति की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ललितपुर से कुछ बाराती कार में सवार होकर आजाद गार्डन कोंच आ रहे थे। तभी दोपहर के समय कोतवाली क्षेत्र के घुसिया पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से सीधे नहर में जा गिरी। उक्त घटना की सूचना मिलते ही सुरही चौकी प्रभारी मदनपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार पर सवार तीन व्यक्तियों व एक छोटे बच्चे को बाहर निकलवाकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार सभी लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है। कस्बा कुठौंद के हनुमान गली की दर्जनों दुकानों के अंदर भर गया। पानी भरने से दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान खरा हो गया। वही सलेमपुर में बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए। मकानों के अंदर भी कई फुट तक भरने से लोगों को परेशानी हुई। (संवाद)