फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी गोद लेने को आगे आए जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी द्वारा जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य केंद्र गोद लेने के फरमान के बाद जनप्रतिनिधि आगे आ रहे हैं। जिले के तीन जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र गोद लेने का पत्र सीएमओ कार्यालय में दिया है ।
विज्ञापन

माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने माधौगढ़ सीएचसी, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कुठौंद सीएचसी और एमएलसी रमा निरंजन ने नदीगांव सीएचसी को गोद लेने का पत्र सीएमओ कार्यालय में दिया। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि तीन जनप्रतिनिधियों के पत्र कार्यालय में आ चुके हैं। अभी सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व सांसद भानुप्रताप वर्मा का पत्र नहीं आया है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारी भी स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेने का काम करेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें