फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर अवैध कब्जे पर बिफरे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सीएचसी का काया कल्प योजना के अंतर्गत बुधवार को अपर निदेशक अल्पना बरतरिया व संयुक्त निदेशक डॉ. रेखा रानी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा काउंटर लेबर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूताओं व उनके परिजनों से बात कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के विषय मे जानकारी ली। अस्पताल परिसर के बाहर लगी चाय, पान की अवैध दुकानें देख अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत कदौरा सीएचसी का चयन हुआ है। अगर सीएचसी सभी मानकों को पूरा करती है तो उसे एक लाख रुपये से 10 लाख की धनराशि मिलेगी। जिससे अस्पताल में मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि अस्पताल के बाहर अवैध रुप से सजी दुकानों को तत्काल हटाया जाए। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार, डॉ. प्रतिज्ञा प्रनामी, डॉ. राजेश पटेल, अरुण कुमार, ज्ञान प्रकाश आदि रहे। इस दौरान तीन माह पूर्व वसूली के मामले में अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें