फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 गांव में लगा महा कैंप 6600 सौ को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
36 गांवों में महाकैंप, 6600 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

कदौरा। स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने के लिए सख्त हो गया है। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को कदौरा ब्लाक के 36 गांवों में वैक्सीन के लिए मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 6600 ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई गईं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मुहारी, मरगांया, कठपुरवा, हरचन्द्रपुर, चतेला, बड़ागांव, भेड़ी सहित 36 गांवों के लिए 72 टीमें वैक्सीन का कार्य कर रही है। देखरेख के लिए तीन सेक्टर प्रभारियों डॉक्टर अजय शर्मा, रूपल गुप्ता, रश्मि त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। दो बजे तक कुशमरा बावनी, उदनपुर, परौसा, इटौरा बावनी में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो गया था। इस दौरान भीम प्रकाश, एएनएम वन्दना साहू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें