फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडग़ांव में वैक्सीन के लिए मारामारी, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
-पहाड़गांव में वैक्सीनेशन के लिए मची आपाधापी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कोविड-19 से बचाव वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी होने लगी है। ग्राम पंचायत पहाड़गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। इसमें टीम के पास 110 वैक्सीन थी। पर मौके पर पांच सौ लोगों की भीड़ पहुंचने से मारामारी की स्थिति बन गई। पहले हम, पहले हम की होड़ में वैक्सीनेशन टीम को टीका लगाना मुश्किल हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लाइन लगवाई। बड़ी आबादी वाले इस ग्राम में अभी तक सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन हुआ है। गांव के कपिल पालीवाल, रवींद्र दुबे, प्रधान कपिलदेव राजपूत, शिवकुमार शर्मा, डॉ विजय सिंह आदि ने डीएम व सीएमओ से मांग की है कि कम से कम एक हजार डोज उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

------
अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों को लगेंगे टीके
उरई। कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए अब उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। शनिवार का दिन सिर्फ दूसरी डोज वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव प्रभाकर ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगना जरूरी है। तभी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। इसलिए हमारा फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द दूसरी खुराक लग जाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज के वालों को मौका दिया जाएगा। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज लगेगी जो स्लॉट बुक करवाकर आएंगे। 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्रों पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन शनिवार को सिर्फ उनका ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें