जालौन में क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते एडीएम
- फोटो : ORAI
जालौन। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व एएसपी डॉ. अवधेश कुमार ने गुरुवार को नगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें क्वारंटीन सेंटर में तैनात किए गए होमगार्ड गायब मिले। बिना सूचना के राहुल व सुरेश को ड्यूटी से गायब देखकर एडीएम ने नाराजगी जताकर कोतवाल से दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन 62 लोगों को मिलने वाले खाने पीने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटीन लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने एवं खाली समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता, ईओ डीडी सिंह, कोतवाल सुनील सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।