फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब मिले होमगार्ड, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
जालौन में क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते एडीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व एएसपी डॉ. अवधेश कुमार ने गुरुवार को नगर स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें क्वारंटीन सेंटर में तैनात किए गए होमगार्ड गायब मिले। बिना सूचना के राहुल व सुरेश को ड्यूटी से गायब देखकर एडीएम ने नाराजगी जताकर कोतवाल से दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन 62 लोगों को मिलने वाले खाने पीने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटीन लोगों को शारीरिक दूरी बनाए रखने एवं खाली समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता, ईओ डीडी सिंह, कोतवाल सुनील सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें